{"vars":{"id": "130921:5012"}}

आज का राशिफल : मेष से मीन तक जानें कैसा रहेगा आपका दिन, शुभ रंग और लकी नंबर

 

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग देखने को मिल सकता है। किसी राशि के जातकों को नौकरी और कारोबार में लाभ मिल सकता है, तो कुछ लोगों को स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं मेष से मीन राशि तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा 12 अक्टूबर का दिन और क्या है आपका शुभ रंग व लकी नंबर।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का आज का दिन शुभ रहेगा। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पढ़ाई पूरी कर चुके लोगों को शिक्षण क्षेत्र में काम करने का मौका मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा और कारोबार बढ़ने के साथ आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो सकती है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए आप अपनी दिनचर्या पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 9

वृषभ राशि

आज परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। छात्र किसी खेल प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। कारोबारियों को किसी अच्छी कंपनी के साथ जुड़कर व्यवसाय बढ़ाने का अवसर मिल सकता है। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। अनुभवी लोगों से मुलाकात भविष्य में आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। 
विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 

शुभ रंग: पीच
लकी नंबर: 2

मिथुन राशि

मन प्रसन्न रहेगा और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। लेखन और बौद्धिक कार्यों से जुड़े लोगों को मान-सम्मान मिल सकता है।

ऑफिस में अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल रहेगा और तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मेहनत और सकारात्मक सोच के दम पर मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकलने में सफल होंगे। पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें। 

शुभ रंग: भूरा
लकी नंबर: 9

कर्क राशि

आज का खुशहाल रहेगा। आमदनी बढ़ सकती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ बाहर डिनर का प्लान बन सकता है। प्रेम संबंधों के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा। फिजूलखर्ची से बचकर आप बचत करने में सफल होंगे। छात्रों के लिए कोई नया कोर्स भविष्य में लाभदायक साबित हो सकता है।
 
शुभ रंग: नारंगी
लकी नंबर: 2

सिंह राशि

आज का दिन खास रह सकता है।ऑफिस में सहकर्मियों के साथ तालमेल अच्छा बना रहेगा। आपके काम से सीनियर अधिकारी प्रभावित हो सकते हैं और पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।
 
शुभ रंग: हरा
लकी नंबर: 5

कन्या राशि

आज का दिन सकारात्मक रहेगा। समझदारी से लिए गए फैसलों का बेहतर परिणाम मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने काम में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। नवविवाहित कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग: गोल्डन
लकी नंबर: 2

तुला राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस मीटिंग में सफलता मिलने के योग हैं। छात्र प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने की तैयारी कर सकते हैं। प्रेमी से कोई उपहार मिल सकता है। रिश्तों में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।


शुभ रंग: सिल्वर
लकी नंबर: 3

वृश्चिक राशि

आज का उत्साह से भरा रहेगा। कलात्मक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों के साथ किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में जाने का मौका मिल सकता है। किसी भी बात पर तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में नए विचारों के साथ काम करेंगे। 

शुभ रंग: ग्रे
लकी नंबर: 7

धनु राशि

आज का दिन खुशहाल रहेगा। शिक्षा से जुड़ी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। परीक्षा में अच्छे अंक मिलने और पसंद के कॉलेज में दाखिला मिलने के योग हैं। खानपान पर ध्यान देने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।


शुभ रंग: काला
लकी नंबर: 4

मकर राशि

आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार को लेकर बनाई गई योजनाएं सफल हो सकती हैं और धन लाभ के अवसर बढ़ेंगे। मास कम्युनिकेशन के छात्रों को कोई खास अवसर मिल सकता है।


शुभ रंग: पीला
लकी नंबर: 4

कुंभ राशि

आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े कारोबार में भी काम बेहतर रह सकता है।


शुभ रंग: महरून
लकी नंबर: 3

मीन राशि

आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से ऑफर मिल सकता है। मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलेगा और काम करने के तरीके में बदलाव देखने को मिलेगा।
 
शुभ रंग: नीला
लकी नंबर: 5