{"vars":{"id": "130921:5012"}}

Sawan 2026: जुलाई में इस तारीख से शुरू होगा भगवान शिव का प्रिय सावन मास, जानें कब पड़ेगा पहला सोमवार व्रत

 

भगवान शिव के भक्तों के लिए सावन का महीना सबसे पवित्र और विशेष माना जाता है। इस पूरे महीने शिवभक्त भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा, जलाभिषेक और सोमवार का व्रत रखते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव की आराधना करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है।

पौराणिक मान्यता है कि समुद्र मंथन के दौरान भगवान शिव ने संसार की रक्षा के लिए हलाहल विष का पान किया था। विष के प्रभाव को शांत करने के लिए देवताओं ने उन्हें जल अर्पित किया था। तभी से सावन में जलाभिषेक की परंपरा चली आ रही है। यही वजह है कि इस माह में शिवलिंग पर जल, दूध, बेलपत्र और धतूरा अर्पित करने का विशेष महत्व माना जाता है।

कब से शुरू होगा सावन 2026?

द्रिक पंचांग के अनुसार, सावन माह की शुरुआत 30 जुलाई 2026 से होगी और 28 अगस्त 2026 को सावन पूर्णिमा के साथ इसका समापन होगा। पूरे महीने शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी और कांवड़ यात्रा भी निकाली जाएगी।

पहला सावन सोमवार कब है?

सावन का पहला सोमवार 3 अगस्त 2026 को पड़ेगा। इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु व्रत रखकर भगवान शिव का रुद्राभिषेक करते हैं। मान्यता है कि सावन सोमवार का व्रत करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों की कृपा प्राप्त होती है। कई श्रद्धालु इसी दिन से सोलह सोमवार व्रत का संकल्प भी लेते हैं।

सावन 2026 के सभी सोमवार व्रत
पहला सोमवार: 3 अगस्त 2026
दूसरा सोमवार: 10 अगस्त 2026
तीसरा सोमवार: 17 अगस्त 2026
चौथा सोमवार: 24 अगस्त 2026

सावन के प्रत्येक सोमवार को शिव पूजा, जलाभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व माना गया है। श्रद्धालु इस दिन व्रत रखकर भगवान शिव से सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मनोकामना पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करने की कामना करते हैं।