खाटूश्याम मंदिर की 13 सीढ़ियों का रहस्य! क्या सच में सीधे जुड़ते हैं बाबा से भक्त?
राजस्थान के Sikar जिले के खाटूश्याम में स्थित Khatu Shyam Temple देशभर के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। धार्मिक मान्यताओं और स्थानीय इतिहास के अनुसार, इस प्राचीन मंदिर का निर्माण वर्ष 1027 ई. में राजा रूप सिंह चौहान और उनकी पत्नी नर्मदा कंवर ने कराया था। तब से लेकर आज तक चौहान वंशज ही मंदिर की परंपराओं और पूजा-अर्चना से जुड़े हुए हैं।
कई नामों से पूजे जाते हैं बाबा श्याम
भक्त बाबा खाटूश्याम को अलग-अलग नामों से पुकारते हैं- जैसे “हारे का सहारा”, तीन बाणधारी और खाटू नरेश। मान्यता है कि बाबा अपने भक्तों की हर मनोकामना पूरी करते हैं और दुखों का निवारण करते हैं।
13 सीढ़ियों का क्या है रहस्य?
खाटूश्याम मंदिर में आने वाले अधिकांश श्रद्धालु दर्शन तो करते हैं, लेकिन बहुत कम लोग मंदिर की 13 सीढ़ियों के महत्व को जानते हैं।
दरअसल, वर्ष 1087 ई. में जब मंदिर का निर्माण हुआ, उस समय मुख्य द्वार से गर्भगृह तक पहुंचने के लिए सिर्फ 13 सीढ़ियों का ही रास्ता था। यही एकमात्र मार्ग था, जिससे होकर भक्त बाबा के दर्शन करते थे।
समय के साथ श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी, तो मंदिर समिति ने प्रशासन की मदद से नई व्यवस्थाएं कीं और 14 अलग-अलग लाइनों का निर्माण किया गया। हालांकि आज भी चार लाइनें ऐसी हैं, जहां से श्रद्धालु उन्हीं पुरानी 13 सीढ़ियों को चढ़कर बाबा के दर्शन कर सकते हैं।
आस्था बनाम वास्तविकता
भक्तों का मानना है कि इन 13 सीढ़ियों को चढ़कर दर्शन करने से बाबा श्याम से सीधा संबंध स्थापित होता है और वे भक्तों की पुकार तुरंत सुनते हैं।
हालांकि मंदिर प्रशासन का कहना है कि यह श्रद्धालुओं की आस्था है। बाबा श्याम सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूरी करते हैं, चाहे वे किसी भी मार्ग से दर्शन करें।