{"vars":{"id": "130921:5012"}}

नवसंवत्सर का स्वागत : ललिता घाट पर गंगा आरती का शुभारंभ, 'जय मां गंगे' के जयघोष से गूंजा जान्हवी तट

 

वाराणसी। हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि के पावन प्रथम दिवस पर काशी में भक्ति और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास द्वारा संचालित गंगा आरती का भव्य शुभारंभ पूरे विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ।



इस दिव्य आयोजन का इंतजार लंबे समय से विश्वेश्वर भक्तों को था। गंगा आरती के दौरान पूरा घाट “जय मां गंगा” के जयघोष और करताल ध्वनि से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ आरती में भाग लिया और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

प्रथम दिवस पर ही हजारों की संख्या में भक्त गंगा तट पर एकत्र हुए। हर ओर भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जिसने काशी की सांस्कृतिक विरासत को और भी जीवंत कर दिया।

 


आरती के शुभारंभ अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री रवींद्र जायसवालl, पूर्व मंत्री व विधायक नीलकंठ तिवारी, धर्मेंद्र सिंह, अवधेर सिंह, मंडलायुक्त एस. राज लिंगम और जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित कई विशिष्ट लोग मौजूद रहे।