बांग्लादेश ने खोला भारत के साथ क्रिकेट डोर, 2026 टी20 सीरीज फिर से हो सकती है
New Delhi / Dhaka : बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में 2026 टी20 वर्ल्ड कप के मैच खेलने से इनकार कर दिया था, लेकिन अब दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड के बीच रिश्तों में सुधार की कोशिशें दिखाई दे रही हैं।
BCB ने BCCI को लिखा पत्र
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को पत्र लिखकर दोनों क्रिकेट नेशन्स के बीच मजबूत बॉन्ड बनाने पर जोर दिया है। पत्र में बीसीबी ने भारत में होने वाली छह मैचों की व्हाइट-बॉल सीरीज को दोबारा आयोजित करने पर विचार करने की अपील की है। यह सीरीज पिछले साल अगस्त में खेली जानी थी, लेकिन अब इसे सितंबर 2026 के लिए शिफ्ट किया गया है।
2027 में बांग्लादेश में होगा एशिया कप
बांग्लादेश को अगले साल यानी 2027 में एशिया कप होस्ट करने का अधिकार है। हालांकि, भारत के चलते इस टूर्नामेंट को श्रीलंका या दुबई में शिफ्ट किया जा सकता है, अगर भारत बांग्लादेश दौरे पर जाने से इनकार करता है। इससे बांग्लादेश को आर्थिक और खेल संबंधी नुकसान हो सकता है।
विवाद की शुरुआत मुस्तफिजुर रहमान से
भारत और बांग्लादेश के बीच विवाद की शुरुआत आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदने और फिर बीसीसीआई के निर्देश पर रिलीज करने से हुई थी। इसके बाद बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच खेलने से इनकार कर दिया था।
सीरीज की स्थिति
तीन वनडे और तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की यह पोस्टपोन हुई सीरीज दोनों बोर्डों के बीच अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार कर रही है। बीसीसीआई और BCB की तरफ से फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
BCB की पहल से दोनों देशों के क्रिकेट रिश्तों में सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर आगामी एशिया कप और 2026 व्हाइट-बॉल सीरीज को लेकर।