वाराणसी में जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता 25 अप्रैल से होगी शुरू, हर आयु वर्ग के प्रतिभागी लेंगे हिस्सा
Apr 20, 2026, 22:00 IST
वाराणसी: खेल प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। वाराणसी डिस्ट्रिक्ट टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में यह प्रतियोगिता 25 और 26 अप्रैल 2026 को सनबीम स्कूल सारनाथ में आयोजित होगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन 25 अप्रैल को सुबह 9 बजे स्कूल के निदेशक हर्ष मधोक द्वारा किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 22 अप्रैल 2026 तक अपनी एंट्री भेज सकते हैं। एंट्री इंटरनेशनल अंपायर के पास सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे के बीच स्वीकार की जाएगी।
इस दो दिवसीय प्रतियोगिता का समापन 26 अप्रैल की शाम को होगा। इसकी जानकारी एसोसिएशन की सचिव सरिता गोकर्ण ने दी है।