FIFA World Cup 2026 : तीन देशों में सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, 48 टीमों के बीच होगी खिताबी जंग, जानें इस बार होगा क्या खास
Jun 8, 2026, 15:06 IST
दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल आयोजनों में शामिल फीफा विश्व कप 2026 कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है। पहली बार इस टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि इसका आयोजन तीन देशों, अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको की संयुक्त मेजबानी में होगा। नए फॉर्मेट और बढ़ी हुई टीमों की संख्या के कारण यह अब तक का सबसे बड़ा फुटबॉल विश्व कप माना जा रहा है। आइए जानते है फुटबॉल का सबसे बड़ा महाकुंभ का आयोजन कहां होगा और कौन-कौन सी टीमों ने जगह बनाई है और इस बार क्या खास होग।
विश्व कप का इतिहास
फीफा विश्व कप की शुरुआत वर्ष 1930 में हुई थी। शुरुआत में इसे केवल "वर्ल्ड कप" कहा जाता था। बाद में 1946 में इसका नाम बदलकर "जूल्स रिमेट कप" रखा गया। यह नाम फीफा के पूर्व अध्यक्ष जूल्स रिमेट के सम्मान में दिया गया था, जिन्होंने इस वैश्विक टूर्नामेंट को शुरू कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
खेल प्रतियोगिताओं में "कप" शब्द ट्रॉफी की उस परंपरा से जुड़ा है, जिसमें विजेताओं को प्याले जैसी ट्रॉफी प्रदान की जाती थी। समय के साथ ट्रॉफियों का स्वरूप बदला, लेकिन "कप" शब्द खेल संस्कृति का स्थायी हिस्सा बन गया।
पिछले विश्व कप और उनके मेजबान देश
हाल के फीफा विश्व कप आयोजनों पर नजर डालें तो:
2022 – कतर
2018 – रूस
2014 – ब्राजील
2010 – दक्षिण अफ्रीका
2006 – जर्मनी
2002 – दक्षिण कोरिया और जापान (पहला संयुक्त आयोजन)
2026 विश्व कप में क्या होगा खास?
इस बार टूर्नामेंट में 48 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 12 समूहों में बांटा जाएगा। प्रत्येक समूह में चार टीमें होंगी और सभी टीमें ग्रुप स्टेज में तीन-तीन मुकाबले खेलेंगी।
ग्रुप चरण के बाद कुल 32 टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी। प्रत्येक समूह की शीर्ष दो टीमें और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली आठ तीसरे स्थान की टीमें अगले दौर में प्रवेश करेंगी।
टाई की स्थिति में गोल अंतर, किए गए गोल, आमने-सामने का रिकॉर्ड, फेयर प्ले अंक और अंत में ड्रॉ के जरिए फैसला होगा।
किन टीमों ने बनाई जगह?
एशिया (AFC)
ऑस्ट्रेलिया, ईरान, जापान, जॉर्डन, दक्षिण कोरिया, कतर, सऊदी अरब, उज्बेकिस्तान और इराक।
अफ्रीका (CAF)
अल्जीरिया, केप वर्डे, आइवरी कोस्ट, मिस्र, घाना, मोरक्को, सेनेगल, दक्षिण अफ्रीका, ट्यूनीशिया और डीआर कांगो।
उत्तर एवं मध्य अमेरिका (CONCACAF)
संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, कुराकाओ, हैती और पनामा।
दक्षिण अमेरिका (CONMEBOL)
अर्जेंटीना, ब्राजील, कोलंबिया, इक्वाडोर, पैराग्वे और उरुग्वे।
ओशिनिया (OFC)
न्यूजीलैंड।
यूरोप (UEFA)
इंग्लैंड, फ्रांस, क्रोएशिया, नॉर्वे, पुर्तगाल, जर्मनी, नीदरलैंड, ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, स्कॉटलैंड, स्पेन, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, तुर्की, बोस्निया एवं हर्जेगोविना और चेकिया।
मेक्सिको की लीगा एमएक्स भी चर्चा में
विश्व कप 2026 के सह-मेजबान मेक्सिको की शीर्ष फुटबॉल लीग लीगा एमएक्स भी दुनिया की लोकप्रिय घरेलू फुटबॉल लीगों में गिनी जाती है। इसमें 18 प्रमुख क्लब भाग लेते हैं, जिनमें क्लब अमेरिका, क्रूज़ अज़ुल, ग्वाडलाजारा (चिवास), मॉन्टेरी, पचुका, टाइग्रेस यूएएनएल, टोलुका और प्यूमास जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
फुटबॉल प्रेमियों के लिए बड़ा उत्सव
48 टीमों, नए प्रारूप और तीन देशों की संयुक्त मेजबानी के साथ FIFA World Cup 2026 फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा आयोजन बनने जा रहा है। दुनिया भर के करोड़ों प्रशंसक इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां नई प्रतिभाओं के साथ-साथ दिग्गज खिलाड़ी भी मैदान पर अपना जलवा बिखेरते नजर आएंगे।