{"vars":{"id": "130921:5012"}}

IPL 2026: आज से शुरू होगा आईपीएल, जानिए मैच का टाइम, टॉस और पूरी डिटेल
 

 

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 19 का आज शानदार आगाज होने जा रहा है। पहला मुकाबला Royal Challengers Bengaluru और Sunrisers Hyderabad के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के M. Chinnaswamy Stadium में होगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान पर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगी, वहीं हैदराबाद की टीम नए कप्तान के साथ चुनौती पेश करेगी।

मैच की पूरी डिटेल (A to Z)

मैच: RCB vs SRH
स्थान: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
टॉस: शाम 7:00 बजे
मैच शुरू: शाम 7:30 बजे

चिन्नास्वामी स्टेडियम का IPL रिकॉर्ड

आरसीबी के होम ग्राउंड पर अब तक आईपीएल के 100 मैच खेले जा चुके हैं।

* पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती: 43 मैच
* लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती: 53 मैच

इस मैदान पर सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर Chris Gayle के नाम है। उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ नाबाद 175 रन बनाए थे, जो IPL इतिहास का भी सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है।

यहां पहली पारी का औसत स्कोर करीब 166 रन है। वहीं इस मैदान पर IPL का सबसे बड़ा टीम स्कोर 287 रन है, जो Sunrisers Hyderabad ने RCB के खिलाफ बनाया था।

पिच रिपोर्ट

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। छोटी बाउंड्री के कारण यहां बड़े स्कोर देखने को मिलते हैं।

* टॉस जीतने वाली टीम अक्सर पहले गेंदबाजी करना पसंद करती है।
* यहां 200 रन भी पूरी तरह सुरक्षित स्कोर नहीं माना जाता।
* रन चेज करने वाली टीमों का रिकॉर्ड बेहतर रहा है।

RCB की संभावित प्लेइंग 11

* Virat Kohli
* फिल सॉल्ट
* देवदत्त पडिक्कल
* रजत पाटीदार (कप्तान)
* टिम डेविड
* जितेश शर्मा (विकेटकीपर)
* रोमारियो शेफर्ड
* क्रुणाल पांड्या
* जैकब डफी
* मंगेश यादव
* Bhuvneshwar Kumar

SRH की संभावित प्लेइंग 11

* अभिषेक शर्मा
* Travis Head
* Ishan Kishan (कप्तान)
* Heinrich Klaasen (विकेटकीपर)
* अनिकेत वर्मा
* Liam Livingstone
* नीतीश कुमार रेड्डी
* हर्ष दुबे
* Harshal Patel
* जयदेव उनादकट
* ब्रायडन कार्स

लाइव प्रसारण और स्ट्रीमिंग

RCB vs SRH मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
वहीं मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं।