{"vars":{"id": "130921:5012"}}

National Sports Awards 2025: 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड, जानें पूरी लिस्ट, द्रोणाचार्य पुरस्कार का भी ऐलान

National Sports Awards 2025 में 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। तेजस्विन शंकर, प्रियंका गोस्वामी, ट्रीसा जॉली, विदित गुजराती, लालरेमसियामी, राजकुमार पाल समेत कई खिलाड़ियों को सम्मान मिलेगा। वहीं आई अरुमैनायगम को लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड और पांच कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए चुना गया है।

 

National Sports Awards 2025: भारत सरकार ने नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड 2025 के लिए खिलाड़ियों और कोचों के नामों की घोषणा कर दी है। इस साल अलग-अलग खेलों में शानदार प्रदर्शन करने वाले 17 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। इनमें एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बॉक्सिंग, शतरंज, हॉकी, कबड्डी, शूटिंग, पैरा-स्पोर्ट्स और रोइंग जैसे खेलों के खिलाड़ी शामिल हैं।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर साल खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों, कोचों और संस्थाओं को सम्मानित करने के लिए दिए जाते हैं। मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक, इस साल पुरस्कारों के लिए चयन समिति ने नामों की सिफारिश की थी। अर्जुन अवॉर्ड लगातार बेहतर प्रदर्शन के साथ नेतृत्व, खेल भावना और अनुशासन के लिए दिया जाता है।

इन 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड

एथलेटिक्स से तेजस्विन शंकर, मुहम्मद अजमल वी और प्रियंका गोस्वामी को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है। बैडमिंटन में ट्रीसा जॉली और पुलैला गायत्री गोपीचंद को यह सम्मान मिलेगा। वहीं बॉक्सिंग में नरेंद्र को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

शतरंज में विदित संतोष गुजराती और दिव्या जीतेन्द्र देशमुख का चयन हुआ है। डेफ शूटिंग में धनुष श्रीकांत को सम्मान दिया जाएगा। हॉकी में लालरेमसियामी और राजकुमार पाल को अर्जुन अवॉर्ड मिलेगा। कबड्डी से सुरजीत और पूजा को चुना गया है।

इसके अलावा पैरा-शूटिंग से रुद्रांश खंडेलवाल, पैरा-एथलेटिक्स से एकता भयान, रोइंग से अरविंद सिंह और शूटिंग से अखिल श्योराण को अर्जुन अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

अर्जुन अवॉर्ड 2025 की पूरी लिस्ट

खिलाड़ी खेल

तेजस्विन शंकर

एथलेटिक्स

मुहम्मद अजमल वी

एथलेटिक्स

प्रियंका गोस्वामी

एथलेटिक्स

ट्रीसा जॉली

बैडमिंटन

पुलैला गायत्री गोपीचंद

बैडमिंटन

नरेंद्र

बॉक्सिंग

विदित संतोष गुजराती

शतरंज

दिव्या जीतेन्द्र देशमुख

शतरंज

धनुष श्रीकांत

डेफ शूटिंग

लालरेमसियामी

हॉकी

राजकुमार पाल

हॉकी

सुरजीत

कबड्डी

पूजा

कबड्डी

रुद्रांश खंडेलवाल

पैरा-शूटिंग

एकता भयान

पैरा-एथलेटिक्स

अरविंद सिंह

रोइंग

अखिल श्योराण

शूटिंग

लाइफटाइम अर्जुन अवॉर्ड के लिए आई अरुमैनायगम का चयन

लंबे समय तक खेलों में योगदान देने वाले खिलाड़ियों को दिए जाने वाले अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम) के लिए फुटबॉल के आई अरुमैनायगम को चुना गया है। यह सम्मान ऐसे खिलाड़ियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने सक्रिय खेल करियर में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया और बाद में भी खेलों के विकास में योगदान जारी रखा।

इन कोचों को मिलेगा द्रोणाचार्य अवॉर्ड

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के तहत उत्कृष्ट कोचों के नामों की भी घोषणा की गई है। द्रोणाचार्य अवॉर्ड की नियमित श्रेणी में एथलेटिक्स के परवीर सिंह, बॉक्सिंग के छोटे लाल यादव और शूटिंग की नेहा नंदकुमार चव्हाण को चुना गया है।

वहीं लाइफटाइम कैटेगरी में बॉक्सिंग के धर्मेंद्र सिंह यादव और कुश्ती के वीरेंद्र कुमार को द्रोणाचार्य पुरस्कार दिया जाएगा। द्रोणाचार्य पुरस्कार लगातार उत्कृष्ट कार्य करने वाले उन कोचों को दिया जाता है, जिन्होंने खिलाड़ियों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन और पदक जीतने के लिए तैयार किया है।

खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने की परंपरा

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का उद्देश्य देश के खिलाड़ियों और खेल प्रशिक्षकों की उपलब्धियों को पहचान देना है। अर्जुन अवॉर्ड में पिछले वर्षों के प्रदर्शन के साथ खिलाड़ी की नेतृत्व क्षमता, खेल भावना और अनुशासन को भी महत्व दिया जाता है।