{"vars":{"id": "130921:5012"}}

पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए स्क्वॉड का ऐलान किया, बाबर आजम और शाहीन अफरीदी की वापसी

 

New Delhi : टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले पाकिस्तान की तैयारी के लिए अहम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज का स्क्वॉड पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने घोषित कर दिया है। सबसे बड़ी खबर यह है कि पूर्व कप्तान बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी की टीम में वापसी हुई है, जो श्रीलंका के खिलाफ हाल ही में हुई टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे।

टीम में शादाब की वापसी

टीम में शादाब खान भी शामिल किया गया है, जो लगभग 6 महीने बाद नेशनल टीम में लौटे हैं। शादाब के आने से पाकिस्तान की स्पिन यूनिट मजबूत होगी, जिसमें अबरार अहमद, मोहम्मद नवाज और उस्मान तारिक भी हैं।

पाकिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया टी20 स्क्वॉड

सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान और उस्मान तारिक।

सीरीज का शेड्यूल (लाहौर)

- पहला टी20: 21 जनवरी (गुरुवार)

- दूसरा टी20: 31 जनवरी (शनिवार)

- तीसरा टी20: 1 फरवरी (रविवार)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी

पाकिस्तान ने अभी वर्ल्ड कप के लिए टीम का एलान नहीं किया है, लेकिन संभावना है कि इसमें यही स्क्वॉड चुना जाएगा। पाकिस्तान ग्रुप ए में है, जिसमें भारत, नामीबिया, नीदरलैंड और अमेरिका की टीमें हैं। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में होंगे। यदि टीम सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंचती है, तो वो मैच भी श्रीलंका में होंगे, अन्यथा भारत में आयोजित होंगे।