आईपीएल 2026 से पहले RCB को झटका, जोश हेज़लवुड शुरुआती मैचों से बाहर
Bengaluru : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले बड़ी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। पिछले सीजन चैंपियन बनने वाली टीम के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जोश हेज़लवुड शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रह सकते हैं।
हेजलवुड क्यों मिस कर सकते हैं मैच?
CODE Sports की रिपोर्ट के मुताबिक, हेजलवुड इंजरी से रिकवर कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, वह 11 अप्रैल से पहले कोई भी मैच खेलना मुश्किल है। रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले हफ्ते से ज्यादा कुछ नहीं बदला है। फिजियो की मंजूरी अभी बाकी है। हेजलवुड और कमिंस दोनों शुरुआती मैचों के लिए समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। हालांकि, टूर्नामेंट में आगे चलकर उनके खेलने की उम्मीद है।
पिछले सीजन का शानदार प्रदर्शन
पिछले यानी 2025 सीजन में हेजलवुड ने RCB के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया था। वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर थे। 12 मैचों में उन्होंने 12 पारियों में 22 विकेट लिए, जिसमें बेस्ट 4/33 का प्रदर्शन शामिल था। उनकी औसत 17.54 और इकॉनमी 8.77 रही।
हेजलवुड का आईपीएल करियर
अब तक हेजलवुड ने 39 मैचों में खेलते हुए 39 पारियों में 57 विकेट हासिल किए हैं। उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/25 रहा और इकॉनमी 8.27 रही। RCB के फैंस को हेजलवुड के शुरुआती मुकाबलों से बाहर रहने का असर जरूर महसूस होगा, लेकिन टीम उम्मीद कर रही है कि वह जल्द पूरी तरह फिट होकर टूर्नामेंट में वापसी करेंगे।