{"vars":{"id": "130921:5012"}}

RCB vs GT Qualifier-1: बारिश से मैच रद हुआ तो कौन पहुंचेगा फाइनल? जानिए पूरा नियम

 

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का पहला क्वालिफायर मुकाबला आज  और  के बीच धर्मशाला के HPCA Stadium में खेला जाएगा। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में जीतने वाली टीम सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में जगह बना लेगी। ऐसे में फैंस की नजरें सिर्फ मैच ही नहीं, बल्कि धर्मशाला के मौसम पर भी टिकी हुई हैं।

लीग स्टेज में दोनों टीमों ने 18-18 अंकों के साथ शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के कारण आरसीबी अंक तालिका में टॉप पर रही, जबकि जीटी दूसरे स्थान पर फिनिश हुई।

मैच के दौरान कैसा रहेगा मौसम?

धर्मशाला में शाम के समय बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शाम करीब 5 बजे 45 प्रतिशत बारिश की आशंका है। वहीं 6 बजे के आसपास बारिश की संभावना बढ़कर 49 से 54 प्रतिशत तक पहुंच सकती है। हालांकि टॉस के समय यानी शाम 7 बजे बारिश की संभावना कम बताई जा रही है। लेकिन पहाड़ी क्षेत्र होने के कारण धर्मशाला का मौसम पलभर में बदल सकता है।

अगर बारिश से मैच रद्द हुआ तो?

अगर बारिश की वजह से मुकाबला 5-5 ओवर तक भी नहीं हो पाया और मैच बिना किसी नतीजे के रद्द हो गया, तो  सीधे आईपीएल 2026 के फाइनल में पहुंच जाएगी।

आईपीएल प्लेइंग कंडीशन के अनुसार, प्लेऑफ मुकाबला रद्द होने की स्थिति में लीग स्टेज में अंक तालिका में ऊपर रहने वाली टीम को अगले दौर का टिकट मिलता है। चूंकि आरसीबी टेबल टॉपर रही है, इसलिए उसे इसका फायदा मिलेगा।

हारने वाली टीम को मिलेगा एक और मौका

आज के मुकाबले में हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होगी। उसे क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर की विजेता टीम से भिड़ने का मौका मिलेगा। वहीं आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के Narendra Modi Stadium में खेला जाएगा।