{"vars":{"id": "130921:5012"}}

सौम्या सिंह बनी खेलो इंडिया बनारस टीटी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में वैशाली गौतम को दी करारी मात

 

वाराणसी में आयोजित खेलो इंडिया महिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का एकल खिताब सौम्या सिंह ने अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में उन्होंने वैशाली गौतम को हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

शनिवार को Sunbeam School Sarnath में आयोजित फाइनल मुकाबला बेहद संघर्षपूर्ण रहा। प्रतियोगिता का उद्घाटन सनबीम स्कूल ग्रुप के निदेशक हर्ष मधोक ने किया।

इस मौके पर हर्ष मधोक ने कहा कि आज महिलाएं खेल के मैदान में उतरकर हर क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बना रही हैं और यह आधी आबादी की बड़ी उपलब्धि है।

कार्यक्रम में स्कूल की प्रिंसिपल तनुजा, अंतरराष्ट्रीय अंपायर सौम्या सिन्हा समते बड़ी संख्या में महिला खिलाड़ी और अधिकारी मौजूद रहे।