पाकिस्तान T20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेगा या नहीं? सस्पेंस बरकार, PCB चेयरमैन ने तोड़ी चुप्पी
New Delhi : 2026 टी20 वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान की स्थिति अब भी अस्पष्ट है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने टूर्नामेंट के लिए टीम का ऐलान कर दिया है, लेकिन यह तय नहीं है कि पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगी या नहीं।
सोमवार को PCB चेयरमैन मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में प्रधानमंत्री ने निर्देश दिए कि इस सप्ताह शुक्रवार या अगले सप्ताह सोमवार तक वर्ल्ड कप को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
बहिष्कार की कीमत: 966 करोड़ रुपये
रिपोर्ट के मुताबिक अगर पाकिस्तान टूर्नामेंट से कुछ दिन पहले वर्ल्ड कप का बहिष्कार करता है, तो इसे ICC सहभागिता समझौते का उल्लंघन माना जाएगा। इस स्थिति में पाकिस्तान को सालाना मिलने वाला ICC रेवेन्यू का 5.75% हिस्सा (लगभग 34.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर, यानी 966 करोड़ रुपये) रोक दिया जाएगा।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अगर पाकिस्तान केवल सरकारी निर्देशों के कारण बहिष्कार करता है, तो ICC इसे क्रिकेट को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल करने का प्रयास मान सकती है। इसका असर उन पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर भी पड़ सकता है, जो विदेशी टी20 लीग में खेलकर अच्छी कमाई करते हैं।
पाकिस्तान का टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड
सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान,ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा,नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सैम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी,शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक
अब सबकी निगाहें पाकिस्तान सरकार और PCB के उस फैसले पर टिकी हैं, जो यह तय करेगा कि पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लेगा या नहीं।