{"vars":{"id": "130921:5012"}}

सपा सरकार बनी तो वाराणसी में बनेगा दूसरा सबसे बड़ा काऊ मिल्क प्लांट, भैंस के दूध से ज्यादा दाम पर खरीदेंगे गाय का दूध

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाराणसी के पशुपालकों से एक चुनावी वादा किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर वाराणसी के मौजूदा डेयरी प्लांट को काऊ मिल्क प्लांट में बदला जाएगा। उन्होंने कन्नौज के बाद वाराणसी में ऐसा प्लांट स्थापित करने की बात कही।

पशुपालकों को गाय के दूध का ज्यादा दाम देने का वादा

सपा प्रमुख के मुताबिक, प्रस्तावित प्लांट के लिए पशुपालकों से गाय का दूध भैंस के दूध से अधिक कीमत पर खरीदा जाएगा। प्लांट में सभी दुग्ध उत्पाद सिर्फ गाय के दूध से तैयार किए जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि इस पहल से गाय के दूध के उत्पादन और उससे बने उत्पादों को बढ़ावा मिलेगा।