{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UP में पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरें झूठी, सरकार ने कहा—आपूर्ति पूरी तरह सामान्य
 

 

लखनऊ I उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच राज्य सरकार ने गुरुवार को स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।

प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद ने बताया कि सभी जिलों में मांग के अनुसार पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है और कहीं भी किसी तरह का संकट नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में अतिरिक्त खरीदारी से बचें।

सरकार के मुताबिक हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर कुछ भ्रामक संदेश फैलाए जा रहे हैं, जिनमें ईंधन की कमी का दावा किया जा रहा है। प्रशासन ने इन्हें पूरी तरह गलत बताते हुए कहा कि यह शरारती तत्वों की हरकत है। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

राज्य सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पेट्रोल पंपों की स्थिति पर लगातार नजर रखें और कहीं भी आपूर्ति बाधित न होने दें। तेल कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर अतिरिक्त आपूर्ति की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है, ताकि आम जनता को किसी तरह की परेशानी न हो।

सरकार ने यह भी कहा कि अनावश्यक रूप से ईंधन का भंडारण करने से आपूर्ति व्यवस्था पर दबाव पड़ता है, इसलिए लोग संयम बरतें और जरूरत के अनुसार ही खरीदारी करें।

वहीं, लखनऊ पेट्रोल डीलर एसोसिएशन के सदस्य एवं एसआर फिलिंग स्टेशन (इंजीनियरिंग कॉलेज) के मालिक सर्वेश वाजपेई ने भी बताया कि पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। सभी पंप