{"vars":{"id": "130921:5012"}}

अब नहीं चलती सिफारिश-रिश्वत, योग्यता से मिल रही नौकरी, UP की छवि बदली – CM योगी
 

 

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बीते नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश की छवि में व्यापक बदलाव आया है। अब प्रदेश में युवाओं को सिफारिश और रिश्वत के बजाय उनकी योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है।

मुख्यमंत्री मंगलवार को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के जुपिटर हाल में उत्तर प्रदेश पुलिस दूरसंचार विभाग के लिए चयनित प्रधान परिचालकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में पुलिस प्रशिक्षण की क्षमता मात्र 3,000 जवानों तक सीमित थी, लेकिन अब प्रदेश के अपने पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों में 60,000 से अधिक जवानों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।

सीएम योगी ने इसे सरकार की मजबूत इच्छाशक्ति और पारदर्शी नीयत का परिणाम बताया। उन्होंने कहा कि यदि काम करने की इच्छाशक्ति और नीयत साफ हो, तो सकारात्मक परिणाम जरूर मिलते हैं।