{"vars":{"id": "130921:5012"}}

राम मंदिर चढ़ावा मामला: CCTV फुटेज से खुली चढ़ावे में हेराफेरी की परतें, 8 नामजद आरोपियों पर FIR

 

Lucknow : राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़ी कथित चोरी के मामले में बड़ा एक्शन सामने आया है। राम मंदिर ट्रस्ट की शिकायत के आधार पर आठ नामजद और कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह इस मामले में दर्ज पहली औपचारिक प्राथमिकी बताई जा रही है।

CCTV फुटेज से खुलासा

सूत्रों के अनुसार, मंदिर परिसर के CCTV कैमरों में कुछ लोग चढ़ावे से जुड़ी राशि में कथित तौर पर हेरफेर करते हुए दिखाई दिए थे। इसी आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।

किन-किन पर मामला दर्ज?

FIR में जिन नामजद आरोपियों के नाम सामने आए हैं, उनमें शामिल हैं:

- रमाकांत यादव उर्फ टिन्नू यादव

- लव कुश

- अनुकल्प मिश्रा

- और अन्य 5 नामजद आरोपी

इसके अलावा कुछ अज्ञात लोगों को भी केस में शामिल किया गया है। हालांकि, चंपत राय का नाम FIR में शामिल नहीं है।

किन धाराओं में केस दर्ज?

मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की कई गंभीर धाराओं में दर्ज किया गया है, जिनमें शामिल हैं:

- धारा 306 (नौकर/कर्मचारी द्वारा चोरी)

- धारा 316(5) (विश्वासघात/गबन)

- धारा 317(4) (आदतन चोरी की संपत्ति का लेन-देन)

- धारा 317(5) (चोरी की संपत्ति छिपाने में मदद)

- धारा 61 (आपराधिक साजिश)

- धारा 3(5) (सामूहिक अपराध की जिम्मेदारी)

SIT जांच के बाद तेज हुई कार्रवाई

इससे पहले सरकार ने 13 जून को तीन सदस्यीय SIT जांच टीम गठित की थी। टीम ने लगातार 6 दिन मंदिर परिसर का निरीक्षण किया और 50 से अधिक लोगों से पूछताछ की।

SIT ने हाल ही में शुरुआती रिपोर्ट सौंपी है, जबकि अंतिम रिपोर्ट अभी तैयार होनी बाकी है।

मंदिर प्रशासन में बड़े बदलाव

जांच के बाद मंदिर प्रशासन ने दान और कैश काउंटिंग व्यवस्था में कई बदलाव किए हैं:

- पुराने कर्मचारियों को हटाकर नए और बैंक कर्मियों को शामिल किया गया

- CCTV निगरानी और कंट्रोल रूम को मजबूत किया गया

- काउंटिंग रूम में सख्त चेकिंग नियम लागू

- बैंक में कैश जमा के लिए तीन-स्तरीय वेरिफिकेशन सिस्टम शुरू