{"vars":{"id": "130921:5012"}}

यूपी में 9 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर, मेरठ समेत 7 जिलों के पुलिस कप्तान बदले, देखें पूरी लिस्ट

उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। मेरठ, गोंडा, सुल्तानपुर, झांसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर समेत कई जिलों के पुलिस कप्तान बदले गए हैं। अविनाश पांडेय को मेरठ SSP पद से हटाकर लखनऊ भेजा गया है।
 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 9 IPS अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में कई जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) बदले गए हैं। गोंडा, सुल्तानपुर, मेरठ, झांसी, बिजनौर, संभल और बलरामपुर की पुलिस कमान में बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के मुताबिक, विनीत जायसवाल को गोंडा से हटाकर सुल्तानपुर का SP बनाया गया है, जबकि सुल्तानपुर की SP चारू निगम को लखनऊ भेजा गया है।

मेरठ और झांसी में भी बड़ा बदलाव

मेरठ के SSP अविनाश पांडेय को हटाकर लखनऊ में SP के पद पर तैनाती दी गई है। वहीं बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति को झांसी से हटाकर मेरठ का नया वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं विकास कुमार को बलरामपुर से हटाकर झांसी का SSP बनाया गया है। बलरामपुर की जिम्मेदारी अब मार्तंड प्रकाश सिंह संभालेंगे, जिन्हें हरदोई से स्थानांतरित किया गया है।

बिजनौर, संभल और गोंडा की कमान भी बदली

तबादले के तहत अभिषेक को बिजनौर से हटाकर गोंडा का SP बनाया गया है। वहीं कृष्ण कुमार को संभल से स्थानांतरित कर बिजनौर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विकास चंद्र त्रिपाठी को बाराबंकी से हटाकर संभल का SP बनाया गया है।

9 IPS अधिकारियों की तबादला सूची

विनीत जायसवाल — गोंडा से सुल्तानपुर SP
चारू निगम — सुल्तानपुर से लखनऊ
अविनाश पांडेय — मेरठ SSP से लखनऊ SP
बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति — झांसी से मेरठ SSP
अभिषेक — बिजनौर से गोंडा SP
विकास कुमार — बलरामपुर से झांसी SSP
कृष्ण कुमार — संभल से बिजनौर SP
विकास चंद्र त्रिपाठी — बाराबंकी से संभल SP
मार्तंड प्रकाश सिंह — हरदोई से बलरामपुर SP

कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस

पुलिस महकमे में हुए इस फेरबदल के बाद अब संबंधित अधिकारियों को अपनी नई तैनाती संभालनी होगी। इन जिलों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, जनसुनवाई और पुलिसिंग को लेकर नए अधिकारियों के सामने अहम जिम्मेदारियां रहेंगी।