UP Anganwadi Recruitment 2026: 60 हजार से ज्यादा आंगनवाड़ी पदों पर भर्ती, 12वीं पास महिलाओं के लिए सुनहरा मौका
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 के तहत 60 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से 12वीं पास महिला उम्मीदवारों को आंगनवाड़ी केंद्रों में नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया जिलेवार आयोजित की जा रही है, इसलिए आवेदन की अंतिम तिथि और रिक्त पदों की संख्या प्रत्येक जिले के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस भर्ती के लिए केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं। उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 35 वर्ष
आयु की गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी।
आरक्षित वर्ग की महिलाओं को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
इसके अलावा, जिस जिले में भर्ती के लिए आवेदन किया जा रहा है, उम्मीदवार का उसी ग्राम सभा, वार्ड या न्याय पंचायत का स्थानीय निवासी होना आवश्यक है।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
आवेदन के समय उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखने होंगे—
- 10वीं एवं 12वीं की अंकतालिका/प्रमाण पत्र
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आय प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- डिजिटल हस्ताक्षर
- सक्रिय मोबाइल नंबर
ऐसे देखें अपने जिले की भर्ती
यूपी आंगनवाड़ी भर्ती 2026 की आवेदन प्रक्रिया जिलेवार चल रही है। इसलिए हर जिले की आवेदन तिथि और रिक्तियों की संख्या अलग-अलग है।
उम्मीदवार अपने जिले की जानकारी के लिए बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाकर संबंधित जिले का नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहां भर्ती सेक्शन में जाकर अपने जिले का चयन करने पर कुल पदों की संख्या, आवेदन शुरू होने और अंतिम तिथि की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही, संबंधित जिले का आधिकारिक विज्ञापन और आवेदन लिंक भी उपलब्ध रहेगा।
महत्वपूर्ण बात
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने जिले का आधिकारिक विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ें और पात्रता, दस्तावेज एवं अंतिम तिथि की पूरी जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही आवेदन करें।