UP भाजपा की नई टीम घोषित: राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह समेत 19 उपाध्यक्ष, जानिए किसे मिला कौन सा पद?
लखनऊ। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में अपने संगठन का बड़ा विस्तार करते हुए नई प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। नई टीम में सामाजिक संतुलन साधने के साथ विशेष रूप से ओबीसी वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र नीरज सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। उनके अलावा पूजा पाल और सुरेश राणा को भी उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी द्वारा जारी सूची के अनुसार पार्टी ने 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री, 19 प्रदेश मंत्री तथा छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों और मीडिया प्रभारियों की भी घोषणा की गई है।
प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए नेताओं में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता शामिल हैं।
प्रदेश महामंत्रियों की सूची में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जगह दी गई है।
प्रदेश मंत्रियों के रूप में विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विनय राजभर, प्रमेंद्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, एकेश बिंद, सचिता सिंह चौहान (लूनिया), रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है।
भाजपा ने क्षेत्रीय अध्यक्षों की भी घोषणा की है। नवाब सिंह नागर को पश्चिम क्षेत्र, पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र, राम किशोर साहू को कानपुर क्षेत्र, अवधेश द्विवेदी को अवध क्षेत्र, अशोक चौरसिया को काशी क्षेत्र और विनोद राय को गोरखपुर क्षेत्र का अध्यक्ष बनाया गया है।
मोर्चा अध्यक्षों की बात करें तो रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाहा को महिला मोर्चा तथा विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा दिनेश प्रताप सिंह को भाजपा का मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यालय पदाधिकारियों में भारत दीक्षित को कार्यालय मंत्री तथा अतुल अवस्थी और लक्ष्मण सिंह को कार्यालय सह-मंत्री नियुक्त किया गया है।