{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UP Final Voter List 2026 : 2 करोड़ से ज्यादा नाम कटे, तुरंत चेक करें आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं

उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट 2026 जारी हो गई है। SIR प्रक्रिया के बाद 2 करोड़ से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं। जानिए कैसे ऑनलाइन चेक करें अपना नाम, किन वेबसाइट्स पर मिलेगी वोटर लिस्ट और नाम कटने पर शिकायत की पूरी प्रक्रिया।

 

UP Final Voter List 2026 : उत्तर प्रदेश में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के बाद फाइनल वोटर लिस्ट 2026 जारी कर दी गई है। नई सूची के अनुसार प्रदेश में करीब 2 करोड़ 5 लाख मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं। पहले प्रदेश में कुल 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे, जो अब घटकर 13,39,84,792 रह गए हैं।

ड्राफ्ट लिस्ट के मुकाबले 84 लाख नाम फिर जुड़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि जनवरी में जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 2.89 करोड़ नाम हटाए गए थे, लेकिन सत्यापन, नोटिस और मैपिंग प्रक्रिया के बाद करीब 84 लाख मतदाताओं के नाम दोबारा शामिल किए गए हैं।

ऑनलाइन ऐसे चेक करें वोटर लिस्ट में अपना नाम

मतदाता अपना नाम निम्न वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं-

  • voters.eci.gov.in
  • ceouttarpradesh.nic.in
  • नाम चेक करने की प्रक्रिया
  • ECI की आधिकारिक वेबसाइट खोलें
  • Electoral Roll / Voter List सेक्शन में जाएं
  • Uttar Pradesh चुनें
  • Final Roll 2026 / SIR Final Roll 2026 सेलेक्ट करें
  • जिला, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर चुनें
  • नाम, पिता/पति का नाम और उम्र दर्ज करें
  • PDF सूची डाउनलोड कर अपना नाम खोजें
  • नाम कट गया तो क्या करें?

यदि किसी मतदाता का नाम सूची से हट गया है तो वह:

पहले जिला निर्वाचन अधिकारी/DM से शिकायत कर सकता है
इसके बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में अपील कर सकता है
नए मतदाता या छूटे हुए लोग Form-6 भरकर दोबारा आवेदन कर सकते हैं

चुनाव से पहले अहम अपडेट

फाइनल वोटर लिस्ट जारी होने के बाद अब प्रदेश में चुनावी तैयारियों को गति मिलने की उम्मीद है। निर्वाचन विभाग ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना नाम सूची में सत्यापित कर लें ताकि मतदान के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।