{"vars":{"id": "130921:5012"}}

UP पुलिस SI भर्ती 2025: परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
 

 

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उप-निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट UPPRPB Official Website पर जाकर अपना रिजल्ट और कटऑफ चेक कर सकते हैं।

भर्ती बोर्ड द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर कुल 12,333 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी दस्तावेज सत्यापन (DV) और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) के लिए सफल घोषित किया गया है। यह संख्या विज्ञापित पदों के मुकाबले लगभग 2.7 गुना है। समान कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थियों को भी चयन सूची में शामिल किया गया है।

मई के तीसरे सप्ताह में होगा DV और PST

लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के लिए दस्तावेज सत्यापन और PST का आयोजन मई 2026 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) जून 2026 में कराई जाएगी।

भर्ती बोर्ड ने बताया कि परीक्षा केंद्र, तिथि और समय से जुड़ी विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।