{"vars":{"id": "130921:5012"}}

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को 9 बार दिया करंट, सांसें थमते ही शव के सामने किया रोमांस
 

 

मुरादाबाद: एक बेहद क्रूर और दिल दहला देने वाली घटना में पत्नी ने अपने प्रेमी (पति के भतीजे) के साथ मिलकर पति की निर्मम हत्या कर दी। न केवल पति को इलेक्ट्रिक शॉक दिए गए, बल्कि उसकी सांसें थमने के बाद भी पत्नी ने प्रेमी के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस हत्याकांड में पत्नी की बहन और उसके प्रेमी भी शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, मुरादाबाद के कुंदनपुर मझोला क्षेत्र में रहने वाले पवन ठाकुर की पत्नी आंचल ने दो साल से अपने पति के भतीजे अंकित के साथ अवैध संबंध बनाए हुए थे। पवन को इस प्रेम प्रसंग की जानकारी करीब एक साल पहले हो गई थी। उन्होंने कई बार आंचल को रोका, लेकिन वह नहीं मानी।

पवन ठाकुर ने कुछ महीने पहले अपनी बहनों को आशंका जताते हुए कहा था कि “अगर मेरी मौत हुई तो उसे आत्महत्या मत समझना, यह हत्या होगी।”

क्रूर हत्याकांड की सनसनीखेज डिटेल

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि गुरुवार रात करीब 10 बजे जब पवन ठाकुर अपनी बहन के यहां से घर लौटे तो पहले से तैयार प्लान के तहत आंचल, उसकी बहन शिखा, अंकित और शिखा के प्रेमी दिवाकर/अजय ने मिलकर उन्हें चारपाई से बांध लिया। इसके बाद पवन को करीब 9 बार बिजली के झटके दिए गए। जब करंट से मौत नहीं हुई तो उन्हें पानी में मिलाकर जहर पिला दिया गया।

सबसे shocking बात यह रही कि पवन की सांसें थमने लगीं तो आंचल ने उनके सामने ही अंकित के साथ शारीरिक संबंध बनाए। हत्या के बाद सभी आरोपी कुछ देर घर में रुके रहे। आंचल ने पवन की बहनों को फोन कर उनकी तबीयत खराब होने की सूचना दी। इसके बाद अंकित समेत अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।

पोस्टमॉर्टम में खुलासा

जिला अस्पताल में शव पहुंचने के बाद पुलिस को पवन के शरीर पर चोट के निशान दिखे। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में 9 जगह करंट लगाने के निशान और जहर दिए जाने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पूछताछ में आंचल को हिरासत में लिया, जहां उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

आरोपी आंचल ने बताया कि वह 15 दिन पहले मायके गई थी, जहां इस हत्याकांड की साजिश रची गई। गुरुवार को वह घर आई और पवन को फोन कर बुलाया।

प्रेम प्रसंग की पृष्ठभूमि

पवन ठाकुर मूल रूप से बागी गोधनपुर मैनाठेर के रहने वाले थे। वर्ष 2020 में उनकी शादी संभल जिले के हजरतनगर गढ़ी के गांव बटौवा निवासी आंचल से हुई थी। दोनों की एक दो साल की बेटी भी है। दो साल पहले आंचल का पवन के ताऊ के बेटे अंकित से प्रेम संबंध शुरू हुआ था, जिसका पवन लगातार विरोध करते रहे।