UP Weather Alert: 26–30 मार्च के बीच बदलेगा मौसम, आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में 26 से 30 मार्च के बीच मौसम फिर बिगड़ने वाला है। दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। तापमान में 4-5 डिग्री गिरावट आएगी। मौसम का असर फसलों पर भी पड़ेगा, किसानों को सावधानी बरतने और बीमा क्लेम की सलाह दी गई है।
UP Weather Alert: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का सिलसिला मार्च के अंत तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 30 मार्च के बीच प्रदेश में दो अलग-अलग वेदर सिस्टम सक्रिय होंगे, जिससे कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।
दो वेदर सिस्टम करेंगे असर
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। पहला विक्षोभ 26 मार्च से पश्चिमी यूपी में असर दिखाएगा। दूसरा 29 मार्च को ज्यादा ताकतवर होगा, जिससे पूरे प्रदेश में व्यापक बारिश होगी । इस दौरान तापमान में 4°C से 5°C तक गिरावट दर्ज की जा सकती है और ठंडी हवाओं से हल्की ठंड का एहसास भी होगा।
अगले 5 दिन का मौसम अपडेट
- 26 मार्च: पश्चिमी यूपी में बारिश की शुरुआत, तापमान में गिरावट
- 27 मार्च: पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश, तेज हवाएं और ओले संभव
- 28 मार्च: कुछ जगहों पर बौछारें, ज्यादातर इलाकों में मौसम साफ
- 29 मार्च: पश्चिमी यूपी में तेज बारिश, बिजली गिरने की आशंका
- 30 मार्च: पूरे प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश
मौसम में बदलाव की वजह
मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी राज्यों खासकर Uttarakhand में लगातार बदलते मौसम, बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर प्रदेश पर पड़ रहा है। पहाड़ों से आने वाली ठंडी हवाएं प्रदेश में तापमान गिरा रही हैं।
फसलों पर असर और किसानों के लिए सलाह
तेज हवा और बारिश का असर रबी और जायद फसलों पर पड़ सकता है।
• गेहूं की फसल गिरने का खतरा
• अरहर, सरसों, चना की फलियां झड़ सकती हैं
• सब्जियों के फूल और छोटे फल गिर सकते हैं
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि, पकी फसल की तुरंत कटाई करें। खेतों में जल निकासी की उचित व्यवस्था रखें।