वाराणसी। परमानंदपुर मिनी स्टेडियम में 22 से 27 फरवरी तक आयोजित बाबू आरएन सिंह खेल मेले में अंडर-16 आयु वर्ग के छह सौ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में हॉकी, हैंडबॉल, फ़ुटबॉल, रग्बी फुटबॉल, कैरम, रस्साकसी, रस्सी कूद, सौ और दो सौ मीटर दौड़, लंबी और ऊंची कूद, साइकिल दौड़ सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में आठ राष्ट्रीय खिलाड़ी भी शामिल हुए। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाले खिलाड़ियों के अलावा अन्य प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि मीरा सिंह और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर आशा सिंह व गीता सिंह ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर एके सिंह रहे।