वाराणसी। बड़ागाँव थाना पुलिस ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी खररिया बारी गाँव में हुई घटना के संदर्भ में की गई, जिसमें 12 जनवरी 2025 की रात को एक आपसी विवाद के चलते ईंट से हमला कर दो व्यक्तियों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था।
घटना का विवरण:-
खररिया बारी गाँव में हुए इस हमले के बाद पुलिस ने मु.अ.सं. 014/2025 धारा 115(2)/352/118(1)/109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर तीनों आरोपियों को खररिया बारी मोड़ से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी :-
- गणेश उर्फ मंदीप (25 वर्ष) पुत्र गोली उर्फ गिरिजा शंकर।
- चंदन (28 वर्ष) पुत्र मुन्ना उर्फ मनोहर गौड़।
- गोली उर्फ गिरजा शंकर गौड़ (51 वर्ष) पुत्र स्व. रामलाल गौड़।

गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि आपसी विवाद के चलते उन्होंने ईंट से हमला कर कंचन पटेल और उनके बेटे संतोष पटेल को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। आरोपी घटना के बाद से फरार थे और भागने की फिराक में थे, जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह,उपनिरीक्षक गौरव उपाध्याय,उपनिरीक्षक रामविलास यादव,हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव और कांस्टेबल अभिषेक कुमार आदि लोग मौजूद थे।