BIADA : बीडा ऐप और पोर्टल से अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सेवाएं और जानकारी

LUCKNOW : भदोही वासियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (BIADA) ने अपनी सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए BIADA पोर्टल और मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इस डिजिटल प्रणाली(digital system) का शुभारंभ जिलाधिकारी एवं बीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विशाल सिंह ने किया।

BIADA
BIADA

इस नए पोर्टल और मोबाइल ऐप के ज़रिए भदोही के निवासी और आवंटी अब प्राधिकरण से जुड़ी सभी सेवाओं का लाभ एक ही स्थान पर ऑनलाइन उठा सकेंगे। पहले जहां बीडा की वेबसाइट पर केवल सीमित जानकारियां मिलती थीं, अब इस पोर्टल में Property Management System, Legal Management System, Grievance Redressal System और EMD Management System जैसी प्रमुख सेवाएं जोड़ी गई हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अब BIADA पोर्टल के माध्यम से संपत्तियों का पूरा विवरण, लेजर रिपोर्ट और अन्य आवश्यक जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। इससे कागजी प्रक्रियाओं में कटौती, पारदर्शिता में वृद्धि और फैसलों में तेजी आएगी। यह व्यवस्था आवंटियों को अपने सभी कार्य डिजिटल माध्यम से घर बैठे करने की सुविधा देगी।

BIADA : बीडा ऐप और पोर्टल से अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सेवाएं और जानकारी BIADA : बीडा ऐप और पोर्टल से अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सेवाएं और जानकारी

BIADA का मोबाइल ऐप Google Play Store पर उपलब्ध है और जल्द ही iOS ऐप स्टोर पर भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता अपनी संपत्तियों से संबंधित जानकारी देख सकेंगे, भुगतान कर सकेंगे और OTP आधारित लॉगिन से सुरक्षित तरीके से सेवा ले सकेंगे।

EMD Management System की शुरुआत से अब टेंडर और ई-ऑक्शन में भाग लेने वाले ईएमडी और अन्य शुल्क सीधे पोर्टल या ऐप से जमा कर सकेंगे। इससे पूरी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और पेपरलेस हो गई है।

BIADA : बीडा ऐप और पोर्टल से अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सेवाएं और जानकारी BIADA : बीडा ऐप और पोर्टल से अब एक क्लिक पर मिलेंगी सभी सेवाएं और जानकारी

इस तकनीकी पहल को सफल बनाने में 3i Consulting Private Limited की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था के निदेशक सुरेश वर्मा, सीटीओ विष्णुकान्त मौर्या और टीम के अन्य सदस्यों – आर. अनिमेश, आर. आरभ्य, पवन कुमार मौर्या – ने पोर्टल व ऐप के निर्माण में सहयोग दिया। बीडा के कर्मचारियों जैसे अनीता देवी (उप कार्यपालक अधिकारी), अमन श्रीवास्तव (वित्त और लेखाधिकारी) को भी इस पहल पर बधाई दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *