भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम देव राय चौधरी दादा का निधन: वाराणसी में शोक की लहर

वाराणसी I वाराणसी के प्रतिष्ठित भाजपा नेता और दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र से 1989 से 2017 तक लगातार विधायक रहे श्याम देव राय चौधरी (दादा) का सोमवार सुबह निधन हो गया। 85 वर्षीय दादा लंबे समय से अस्वस्थ थे और ओरियाना अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई।

दादा के स्वास्थ्य को लेकर बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उनकी स्थिति की जानकारी ली थी। लेकिन ब्रेन हैमरेज के कारण बिगड़ी हालत के चलते डॉक्टरों ने उन्हें बचा नहीं पाया। दादा के निधन की खबर सुनते ही भाजपा के नेता और कार्यकर्ता उनके परिजनों से संपर्क कर सांत्वना देने पहुंचे।
भाजपा के अन्य नेताओं ने दादा के निधन को पार्टी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति बताया। यह परिवार के लिए दूसरी बड़ी त्रासदी है। 8 अप्रैल 2021 को उनके बड़े पुत्र प्रणव प्रकाश का भी 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था।

कैबिनेट मंत्री और प्रोटेम स्पीकर रहे दादा
श्याम देव राय चौधरी दादा न केवल एक कुशल राजनेता थे, बल्कि भाजपा सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। वे 2007 और 2012 में प्रोटेम स्पीकर भी बनाए गए थे। उनके राजनीतिक अनुभव और योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *