Movie prime

सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट या बढ़े दाम, जानें आज का ताजा भाव

 
Gold Sliver
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

देशभर में रविवार को सोने और चांदी की कीमतों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। रविवार होने की वजह से Multi Commodity Exchange (MCX) बंद रहा, जिसके चलते बाजार स्थिर बना रहा।

आज देश में 24 कैरेट सोने का भाव करीब 1,59,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास बना हुआ है, जबकि चांदी लगभग 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

शहरवार सोने के ताजा रेट

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम)
Kolkata ₹1,58,820 ₹1,45,585
Delhi ₹1,58,760 ₹1,45,530
Mumbai ₹1,59,030 ₹1,45,778
Chennai ₹1,59,500 ₹1,46,208
Bengaluru ₹1,59,160 ₹1,45,897

वाराणसी में क्या है रेट

वाराणसी में 24 मई को 24 कैरेट सोने का भाव लगभग ₹1,59,550 प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट (हॉलमार्क) सोने की कीमत लगभग ₹1,46,150 प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय रुझानों और स्थानीय मांग के अनुसार चांदी की कीमत भी इस समय लगभग ₹95,000 प्रति किलोग्राम के आसपास बनी हुई है।

चांदी के दाम भी ऊंचे स्तर पर

देश में चांदी की कीमत करीब 2,85,000 रुपये प्रति किलो यानी लगभग 285 रुपये प्रति ग्राम बनी हुई है।

हालांकि Delhi और Chennai जैसे कुछ शहरों में चांदी का भाव 2,95,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।

क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम?

विशेषज्ञों के मुताबिक पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की ओर रुख कर रहे हैं। इसी वजह से सोने की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है।

रिपोर्ट्स के अनुसार वर्ष 2025 में सोने की कीमतों में करीब 60 प्रतिशत तक तेजी दर्ज की गई और 2026 में भी यह रुझान जारी है।

खरीदारी में आ सकती है गिरावट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक ऊंची कीमतों की वजह से सोने के गहनों की मांग में कमी आ सकती है।

रिपोर्ट में अनुमान जताया गया है कि वित्त वर्ष 2027 में सोने की बिक्री मात्रा घटकर 620 से 640 टन तक पहुंच सकती है, जो पिछले 10 वर्षों का सबसे निचला स्तर हो सकता है।

बताया गया है कि वित्त वर्ष 2026 में भारत ने करीब 720 टन सोने का आयात किया, जिससे लगभग 72 अरब डॉलर की विदेशी मुद्रा बाहर गई।

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती कीमतों और आयात शुल्क में इजाफे का असर सीधे आम ग्राहकों की खरीदारी पर देखने को मिल सकता है।