Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। यह पर्व साल में चार बार मनाया जाता है, जिनमें चैत्र और शारदीय नवरात्रि व्यापक रूप से मनाए जाते हैं, जबकि माघ और आषाढ़ में आने वाले नवरात्र को गुप्त नवरात्रि कहा जाता है। चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) के दौरान मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। खासतौर पर अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है, जिन दिनों में कन्या पूजन किया जाता है।

Chaitra Navratri 2025 : घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च 2025 को शाम 04:27 बजे प्रारंभ होकर 30 मार्च दोपहर 12:49 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का आरंभ 30 मार्च से होगा। इस दिन घटस्थापना के लिए शुभ समय इस प्रकार है:
- घटस्थापना मुहूर्त: सुबह 06:13 से 10:22 तक
- अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:01 से 12:50 तक

चैत्र नवरात्रि अष्टमी और नवमी तिथि (Chaitra Navratri Ashtami & Navami 2025)
इस बार पंचमी तिथि के क्षय के कारण, चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2025) केवल आठ दिनों की होगी। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों की पूजा के बाद, अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व होता है।
- महाष्टमी पूजन और कन्या पूजन: 5 अप्रैल 2025
- महानवमी और राम नवमी: 6 अप्रैल 2025
इस वर्ष अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष संयोग बन रहा है, जो भक्तों के लिए अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस दौरान हवन, पूजन और विशेष अनुष्ठान करने से मां दुर्गा की कृपा प्राप्त होती है।