चिरईगांव में 94 किसानों से 68,747 क्विंटल धान की खरीद, लक्ष्य का 95% पूरा

वाराणसी। चिरईगांव विकास खंड में मूल्य समर्थन योजना के तहत संचालित धान क्रय केंद्रो ने इस सीजन में 94 किसानों से 68,747.60 क्विंटल धान खरीदा, जो निर्धारित 72,000 क्विंटल लक्ष्य का 95% है। खास बात यह है कि खरीदे गए धान का समय पर भुगतान भी कर दिया गया है।

धान क्रय केंद्रों के प्रदर्शन की बात करें तो बी पैक्स जाल्हूपुर ने सबसे अधिक 15,859.60 क्विंटल धान की खरीद की, जबकि इसका लक्ष्य 8,000 क्विंटल था। बी पैक्स नरायनपुर ने 4,676.40 क्विंटल और बी पैक्स छांही गोपपुर ने 7,910.40 क्विंटल धान खरीदा।

सहायक विकास अधिकारी सहकारिता दिलीप सोनकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर धान खरीद सुचारू रूप से पूरी हुई। वहीं, खाद्य एवं रसद विभाग के प्रभारी कैलाश ने जानकारी दी कि चिरईगांव प्रथम और द्वितीय धान क्रय केंद्रों का संयुक्त लक्ष्य 50,000 क्विंटल था, जिसके मुकाबले 40,301.20 क्विंटल धान की खरीद हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *