वाराणसी के नमो घाट पर बाउंसरों और गार्डों ने पर्यटक को पीट-पीटकर मार डाला, 4 गिरफ्तार
वराणसी के नमो घाट (Namo Ghat) पर रविवार तड़के उस समय हड़कंप मच गया, जब घूमने आए एक युवक की कथित तौर पर बाउंसरों और गार्डों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान Rajendra alias Chintu (17) के रूप में हुई है, जो Sonbhadra का रहने वाला था।
घटना के बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल युवक को मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
10-12 लोग लाठी लेकर पहुंचे
मृतक के साथी Brijesh Gupta ने बताया कि वह और राजेंद्र दवा लेने और रिश्तेदार से मिलने वाराणसी आए थे। बृजेश के मुताबिक रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे दोनों नमो घाट पहुंचे, जहां गार्ड ने उन्हें रोक लिया और कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।
उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर राजेंद्र और गार्ड के बीच बहस हो गई। आरोप है कि कुछ ही देर बाद गार्ड 10 से 12 लोगों को लाठी-डंडों के साथ लेकर पहुंचा और दोनों पर हमला कर दिया।
बृजेश का कहना है कि हमलावरों ने राजेंद्र को बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गार्डों ने उन्हें भी पीटा और जान बचाने के लिए उन्हें वहां से भागना पड़ा।
पुलिस कर रही जांच
एसीपी विजय प्रताप सिंह ने कहा, सोनभद्र से पांच युवक वाराणसी घूमने आए थे। सुबह 3 बजे गेट नंबर 2 पर जो रैंप बना हुआ है। वहां पर प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं। उन सभी से युवकों के बीच झगड़ा और कहासुनी हुई। झगड़े में एक व्यक्ति चिंटू जायसवाल काफी गहरी छोटे आई है। इस घटना में शामिल गार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज की मदद से पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
