Movie prime

वाराणसी : टैक्स भरने वालों की बल्ले-बल्ले, 15 जुलाई तक मिलेगा 12% तक का बड़ा डिस्काउंट

 
वाराणसी : टैक्स भरने वालों की बल्ले-बल्ले, 15 जुलाई तक मिलेगा 12% तक का बड़ा डिस्काउंट
WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

Varanasi : नगर निगम की ओर से गृहकर, जलकर और सीवर कर जमा करने वाले भवन स्वामियों को राहत देते हुए 15 जुलाई तक विशेष छूट योजना लागू की गई है। इसके तहत तय अवधि में टैक्स जमा करने पर 10 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऑनलाइन भुगतान करने वाले करदाताओं को अतिरिक्त 2 प्रतिशत की छूट भी मिलेगी। यानी ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर कुल 12 प्रतिशत तक का लाभ मिलेगा।

चिकित्सा संस्थानों के लिए दो दिवसीय विशेष कैंप

नगर निगम ने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े संस्थानों की सुविधा के लिए 25 और 26 मई को विशेष कैंप आयोजित करने का निर्णय लिया है। यह कैंप लहुराबीर स्थित ‘डॉ. बीसी रॉय हॉल, आईएमए भवन’ में लगाया जाएगा।

इस शिविर में चिकित्सा संस्थान अपने अनुज्ञप्ति शुल्क (लाइसेंस फीस) के साथ गृहकर, जलकर और सीवर कर भी जमा कर सकेंगे। नगर निगम का उद्देश्य है कि चिकित्सा संस्थानों को एक ही स्थान पर सभी कर संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

लाखों करदाताओं को मिल चुका लाभ

नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि 7 मई से शुरू हुई इस छूट योजना का लाभ अब तक लाखों भवन स्वामियों को मिल चुका है। उन्होंने कहा कि जिन करदाताओं ने 1 अप्रैल से 6 मई के बीच टैक्स जमा किया था, उनकी छूट की राशि अगले वित्तीय वर्ष में समायोजित कर दी जाएगी। ऐसे करदाताओं को परेशान होने की जरूरत नहीं है।

स्वतंत्रता सेनानियों और पद्म सम्मानितों को बड़ी राहत

नगर निगम ने सामाजिक सरोकार के तहत विशेष श्रेणी के करदाताओं को भी राहत दी है। शहर के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और पद्म पुरस्कार से सम्मानित नागरिकों को गृहकर, जलकर और सीवर कर में 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है।