CM Yogi: टैक्स चोरी रोकने के लिए सख्त निर्देश, क्षेत्रवार रणनीति और दक्ष अफसरों की तैनाती

लखनऊ I मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राज्य कर विभाग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे व्यापारियों से संवाद स्थापित कर राजस्व संग्रह के तय लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि GST में पंजीकृत व्यापारियों की संख्या के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर है। CM ने वर्ष 2025-26 के लिए 1.75 लाख करोड़ रुपये के राजस्व संग्रह लक्ष्य को मिशन मोड में पूरा करने का निर्देश दिया।

टैक्स चोरी रोकने के लिए रणनीति बनाने के निर्देश
CM Yogi ने टैक्स चोरी पर लगाम लगाने के लिए क्षेत्रवार रणनीति बनाने को कहा। इसके लिए गहन प्रशिक्षण कार्यक्रम और स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सही प्रयासों से टैक्स चोरी को रोका जा सकता है। साथ ही, अधिकारियों की पोस्टिंग कामकाज के आधार पर करने की बात कही।

GST पंजीकृत व्यापारियों की संख्या में बढ़ोतरी
CM Yogi ने जानकारी दी कि वर्ष 2023-24 में प्रदेश में क्रियाशील पंजीकृत व्यापारियों की संख्या 17.2 लाख थी, जो 2024-25 में बढ़कर 19.9 लाख हो चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश रिटर्न दाखिल करने में अग्रणी राज्यों में शामिल है।

व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध सरकार
CM Yogi ने कहा कि राज्य सरकार GST पंजीकृत व्यापारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। दुर्घटना में व्यापारी की मृत्यु या आंशिक व पूर्ण विकलांगता की स्थिति में उत्तराधिकारी या व्यापारी को राज्य सरकार 10 लाख रुपये तक की आर्थिक सहायता दे रही है। सीएम ने निर्देश दिया कि सर्वाधिक टैक्स देने वाले व्यापारियों को विभाग सम्मानित करे।

CM Yogi के ये सख्त निर्देश

Ad 1

  • सर्वे और छापा टीम में दक्ष अफसरों को शामिल करें और गोपनीयता का विशेष ध्यान रखें।
  • वाणिज्य कर अधिकारी से लेकर जॉइंट कमिश्नर तक के काम की समीक्षा करें।
  • अधिकारियों के प्रदर्शन के आधार पर ग्रेडिंग करें और उसी के अनुसार पदोन्नति करें।
  • तय राजस्व संग्रह लक्ष्य को पूरा करने के लिए एआई की मदद से डाटा विश्लेषण कर टैक्स बढ़ाएं।

2 thoughts on “CM Yogi: टैक्स चोरी रोकने के लिए सख्त निर्देश, क्षेत्रवार रणनीति और दक्ष अफसरों की तैनाती

  1. Pingback: Nagar Nigam Varanasi: बिस्मिल्लाह खां और गिरिजा देवी के ....
  2. Pingback: CM Yogi ने सीएम कमांड सेंटर का किया निरीक्षण, अफसरों को दी हिदायत- जनहित कार्यों में लापरवाही स्वीकार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *