लखनऊ I कांग्रेस नेताओं ने बुधवार को यूपी विधानसभा का घेराव करने के लिए लखनऊ कूच किया, लेकिन उन्हें प्रदेश के विभिन्न जिलों में ही रोक लिया गया। लखनऊ पहुंचने वाले कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और पार्टी कार्यालय के पास बैरिकेडिंग कर दी।
प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को गिरफ्तार करने के दौरान धक्कामुक्की में वो कुछ समय के लिए बेहोश हो गए। वहीं, कांग्रेस विधायक आराधना मिश्रा मोना ने विधान भवन में चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के पास प्रदर्शन किया। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि उन्हें प्रदर्शन के लिए लखनऊ आने से रोका जा रहा है और पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कड़ी कार्रवाई की। कांग्रेस ने दावा किया कि बैरीकेडिंग के दौरान कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें पहुंच सकती हैं।