कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट साझा किया, जिसमें पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की उपलब्धियों और उनके योगदान को सराहा गया। पोस्ट में कहा गया, “वह चुपचाप अपना काम करता था।”
पोस्ट में आगे लिखा गया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने 8000 के सेंसेक्स को 24000 तक पहुंचाया, और नोकिया 3315 वाले लोगों के हाथों में स्मार्टफोन थमाए। उन्होंने नए एयरपोर्ट, नई IIT, एम्स और आधुनिक सड़कें बनाई, साथ ही शहरों का नवीनीकरण किया और BRTS जैसी परियोजनाओं को लागू किया। ग्रामीण जनजीवन को साहूकारी के दुष्चक्र से उबारते हुए, उन्होंने देश में समृद्धि और विकास के नए रास्ते खोले।
डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र साबित किया गया, और उन्होंने भारत को चाँद और मंगल तक पहुंचने के लिए आवश्यक साधन प्रदान किए। उनका योगदान इतना महत्वपूर्ण था कि मोदी सरकार का पहला कार्यकाल मनमोहन सिंह के शुरू किए गए प्रोजेक्ट्स के फीते काटने में बीत गया।
पोस्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि डॉ. मनमोहन सिंह ने भारतीय सेना को आधुनिक बनाने के लिए कई कदम उठाए। उनका काम और नीतियां आज भी हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
कांग्रेस ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की चुप्पी को गलत समझा गया, लेकिन वह सच्चे राजनेता थे, जो अपने काम से इतिहास रचते थे। राजनैतिक संत सरदार डॉमनमोहनसिंह जी विश्व के सबसे सम्मानित व्यक्तियों में थे, हैं और रहेंगे!”