दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा के आरोपी को चेतगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

वाराणसी। चेतगंज थाना पुलिस ने दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और अन्य गंभीर आरोपों में वांछित अभियुक्त अवधेश जायसवाल (32) को गिरफ्तार किया है। आरोपी को नमो घाट, थाना आदमपुर क्षेत्र से सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार किया गया।

घटना का विवरण :

मामला 11 जून 2024 का है, जब वादिनी स्मिता जायसवाल ने आरोपी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। उनके बयान के आधार पर थाना चेतगंज में मु.अ.सं. 077/2024 धारा 498A, 323, 342, 504, 506, 313 भादवि और 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत, थाना चेतगंज पुलिस ने सर्विलांस और लोकेशन ट्रैकिंग के माध्यम से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाना हाजा लाया गया और नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार त्रिपाठी और कांस्टेबल रितिक राज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *