दिल्ली में AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल: दोनों पार्टियों के बीच केवल 3 सीटों का अंतर, अप्रैल में होगा मेयर चुनाव

नई दिल्ली I दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद अब दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (MCD) में भी भाजपा की सरकार बनने के आसार हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के 3 पार्षद शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। इन पार्षदों में एंड्रयूज गंज से अनीता बसोया, आरके पुरम से धर्मवीर, और चपराना से निखिल शामिल हैं। भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने इन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

इसके साथ ही AAP के 4 अन्य नेता भी भाजपा में शामिल हुए, जिसमें संदीप बसोया प्रमुख हैं, जो AAP से नई दिल्ली के जिला अध्यक्ष रह चुके हैं।

MCD चुनाव में सत्ता परिवर्तन की संभावना

दिल्ली म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन के मेयर का चुनाव इस साल अप्रैल में होगा, और यह माना जा रहा है कि भाजपा की मेयर बनना तय है। पिछले चुनाव में AAP के महेश खिंची ने भाजपा के किशन लाल को महज 3 वोटों से हराया था। अब भाजपा के साथ AAP का अंतर केवल 3 सीटों का रह गया है, जिससे दिल्ली नगर निगम में सत्ता परिवर्तन की संभावना मजबूत हो गई है। इससे पहले, दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले 6 AAP विधायक भी भाजपा में शामिल हो गए थे।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *