दिल्ली हाई कोर्ट ने यमुना नदी में छठ पूजा की अनुमति देने से किया इनकार, प्रदूषण को बताया कारण

नई दिल्ली I दिल्ली हाई कोर्ट ने यमुना नदी में छठ पूजा करने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। अदालत ने यमुना नदी के किनारे पूजा करने की एक जनहित याचिका खारिज कर दी, जिसमें सरकार के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें यमुना तट पर उत्सव मनाने पर प्रतिबंध लगाया गया था।
कोर्ट ने कहा कि पूजा अन्य घाटों और निर्धारित स्थानों पर की जा सकती है। अदालत ने यह भी कहा कि यमुना नदी में प्रदूषण के उच्च स्तर को ध्यान में रखते हुए यह प्रतिबंध लगाया गया है और चेतावनी दी कि इस जहरीले पानी में नहाने से लोग बीमार पड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *