काशी में 15 नवंबर को मनाई जाएगी देव दीपावली,10 लाख से अधिक पर्यटक होंगे इस उत्सव के साक्षी!

वाराणसी। महादेव की नगरी काशी में 15 नवंबर को देव दीपावली का भव्य आयोजन होगा। जिला प्रशासन ने इस उत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। देव दीपावली से पहले 12, 13 और 14 नवंबर को अस्सी घाट पर गंगा महोत्सव का आयोजन होगा, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए गंगा की महिमा और काशी की संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा। इस वर्ष देव दीपावली पर काशी के घाट 17 लाख दीपों से जगमगाएंगे। इनमें से 12 लाख दीप जिला प्रशासन की ओर से जलाए जाएंगे, जबकि बाकी 5 लाख दीप गंगा समिति की ओर से जलाए जाएंगे।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now
Ad

जिलाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष देव दीपावली में 10 लाख से अधिक पर्यटकों के शामिल होने की उम्मीद है, जो काशी के घाटों पर अद्भुत दृश्य का साक्षी बनेंगे। आयोजन को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

काशी विश्वनाथ मंदिर के गंगा द्वार और चेत सिंह घाट पर भव्य लेजर शो का आयोजन भी होगा। इसके अतिरिक्त, गंगा उस पार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे उत्सव की शोभा और बढ़ेगी। नमो घाट पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिनमें संगीत और नृत्य के माध्यम से इस पवित्र अवसर का उत्सव मनाया जाएगा।

जिला प्रशासन ने घाटों को विभिन्न क्लस्टर में बांटकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है, ताकि व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी न रहे। देव दीपावली के भव्य आयोजन में स्थानीय लोगों और पर्यटकों का उत्साह देखते ही बनेगा।

Ad 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *