देवेंद्र फडणवीस होंगे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री

मुंबई I महाराष्ट्र में राजनीतिक घटनाक्रम के तहत भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुना गया है। महायुति की बुधवार को हुई बैठक में फडणवीस के नाम पर मुहर लगाई गई और उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।

बैठक में एकनाथ शिंदे और अजित पवार को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर भी सहमति बनी है। फडणवीस और महायुति के नेता आज दोपहर 3:30 बजे राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित होगा, जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। फडणवीस नागपुर दक्षिण-पश्चिम सीट से विधायक हैं और पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *