वाराणसी I 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाराणसी में देशभक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। शहर से लेकर गांव तक राष्ट्रीय पर्व की धूम रही। सरकारी और निजी भवनों को भव्य रूप से सजाया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ ध्वजारोहण
कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद राष्ट्रगान गाया गया और उपस्थित लोगों ने देश को समृद्ध और विकसित बनाने के लिए शपथ ली।
सम्मान और पौधारोपण का आयोजन
ध्वजारोहण के बाद डीएम एस. राजलिंगम ने समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कुछ लोगों को सम्मानित किया। इसके साथ ही, पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

डीएम एस. राजलिंगम ने क्या कहा?
जिलाधिकारी ने कहा, “गणतंत्र दिवस हमें संविधान और लोकतंत्र की महत्ता का स्मरण कराता है। सभी को अपने कर्तव्यों का पालन कर देश को आगे बढ़ाने में योगदान देना चाहिए।”
वाराणसी में गणतंत्र दिवस पर हर आयु वर्ग के लोगों में उत्साह और देशभक्ति की भावना चरम पर रही।