जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने किया Flood Control Room का निरीक्षण, दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

Varanasi : आगामी संभावित बाढ़ संकट को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित Flood Control Room का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में समन्वय, संचार और राहत कार्यों को तत्काल प्रभाव से क्रियान्वित किया जाए।

 Flood Control Room

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने Flood Control Room की संचालन प्रणाली, सूचना रिकॉर्डिंग और समयबद्ध रिपोर्टिंग की जांच की। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम को हर समय अपडेट रखा जाए और क्षेत्रीय अधिकारियों से मिली सभी जानकारियों को त्वरित रूप से दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

 Flood Control Room

सत्येन्द्र कुमार ने राहत सामग्री का भी निरीक्षण किया, जिसमें उन्होंने सूखा राशन, पेयजल, जीवनरक्षक दवाएं, टॉर्च, बैटरी, ट्रॉली और अन्य जरूरी उपकरणों की उपलब्धता की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत सामग्री का पूर्व भंडारण सुनिश्चित किया जाए और जरूरत पड़ने पर उसे प्रभावित क्षेत्रों तक तत्काल पहुंचाया जा सके।

 Flood Control Room

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी बाढ़ (Flood) संबंधित घटना की सूचना कंट्रोल रूम तक बिना देरी पहुंचे, इसके लिए निगरानी प्रणाली को और मजबूत किया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाए कि जनता को सही और समय पर सूचना मिले ताकि अफवाहों से बचा जा सके और लोग सतर्क रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *