एकनाथ शिंदे ने कहा- भाजपा का CM मंजूर, पद की लालसा नहीं

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम के चार दिन बाद मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर स्थिति स्पष्ट होती दिखाई दे रही है। बुधवार को ठाणे में प्रेस कांफ्रेंस में एकनाथ शिंदे ने कहा कि भाजपा का मुख्यमंत्री हमें मंजूर है। उन्होंने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की है और उनके बीच कोई मतभेद नहीं है। शिंदे ने कहा कि हम सब NDA का हिस्सा हैं और भाजपा की बैठक में जो फैसला लिया जाएगा, हम उसे मंजूर करेंगे।

शिंदे ने यह भी कहा कि उन्हें कभी मुख्यमंत्री के रूप में नहीं देखा और उन्होंने हमेशा आम आदमी की तरह काम किया। राज्य की प्रगति में केंद्र सरकार का सहयोग महत्वपूर्ण रहा है। शिंदे ने यह भी कहा कि पिछली सरकार के मुकाबले राज्य की विकास गति तेज हुई है और उनकी सरकार ने जनता के हित में 124 फैसले लिए।

इसके अलावा, 28 नवंबर को दिल्ली में महायुति के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हो सकती है, जिसमें मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा की जाएगी। इस बैठक में एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार शामिल होंगे। फडणवीस ने CM चेहरे के बारे में जल्द घोषणा की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *