बलिया में पूर्व नियुक्त बीडीओ को ईओडब्ल्यू वाराणसी ने खाद्यान्न घोटाले में किया गिरफ्तार

वाराणसी। आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन वाराणसी ने खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त बीडीओ रामकृत राम निवासी चकिया चंदौली,तत्समय बीडीओ ब्लॉक पंदह ,बलिया को लंका पुलिस के सहयोग से भगवानपुर गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिकंदरपुर,बलिया पर वर्ष 2006 में धोखाधड़ी सहित शासकीय धन गबन का अभियोग पंजीकृत है।

WhatsApp Channel Join Now
Instagram Profile Join Now

अभियुक्त वर्तमान में डीडीओ पद से वर्ष 2017 में सेवानिवृत है।अभियुक्त पुलिस को बताए गए दोनों पता चकिया और मुगलसराय में वर्षों से नहीं रह रहा था। अभियुक्त 08 वर्षों से पता बदलकर वाराणसी के भगवानपुर में रह रहा था।

गिरफ्तारी में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा,मुख्य आरक्षी छेदी सिंह, शशिकांत सिंह,विनीत पांडे,राजकिशोर,रामाश्रय सिंह और सरफराज अंसारी ईओडब्ल्यू वाराणसी शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *