महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के परिणामों को लेकर सट्टा बाजार की भविष्यवाणियाँ सामने आ चुकी हैं। फालोदी सट्टा बाजार, जो हाल के वर्षों में काफी लोकप्रिय हुआ है, दोनों राज्यों में चुनावी परिणामों को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है। इसके मुताबिक, महाराष्ट्र में BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है और महायुति गठबंधन को सत्ता में आने का अच्छा मौका मिल सकता है।
फालोदी सट्टा बाजार ने बताया कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों में से बीजेपी 90-95 सीटें जीत सकती है। इसके साथ ही, महायुति गठबंधन में शामिल शिवसेना को 36-40 सीटें और NCP को 12-16 सीटें मिल सकती हैं। इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महायुति गठबंधन को कुल 142 से 151 सीटें मिल सकती हैं। यदि यह भविष्यवाणी सही साबित होती है, तो महाराष्ट्र में महायुति की सरकार बनने की संभावना है।
फालोदी सट्टा बाजार का यह भी कहना है कि महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। MVA को 135 से 150 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि, फालोदी सट्टा बाजार में जिस पार्टी का भाव कम है, वह जीतने की संभावना अधिक मानी जाती है। इसी हिसाब से बीजेपी की जीत की संभावना ज्यादा बताई जा रही है।
एग्जिट पोल्स का आकलन
महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों के लिए विभिन्न एग्जिट पोल्स ने भी अपनी भविष्यवाणियाँ दी हैं। इन पोल्स के अनुसार, BJP के नेतृत्व वाले गठबंधन को बहुमत मिलने की संभावना जताई जा रही है। “एक्सिस माई इंडिया” के सर्वेक्षण में झारखंड में ‘इंडिया’ गठबंधन के सरकार बनाने का अनुमान है, जिसमें झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) को 53 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा नीत राजग को 25 सीटें मिलने का अनुमान है।

महाराष्ट्र के एग्जिट पोल्स में भी महा विकास आघाड़ी को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। सर्वेक्षण में महाविकास आघाड़ी को 135 से 150 सीटें और सत्तारूढ़ महायुति को 125 से 140 सीटें मिल सकती हैं। जबकि “मैट्रिज” के सर्वेक्षण के अनुसार महायुति को 150-170 सीटें और MVA को 110-130 सीटें मिल सकती हैं।
“पीपुल्स पल्स” के सर्वेक्षण में महाराष्ट्र में महायुति को 175-195 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है, जबकि महाविकास आघाड़ी को 85-112 सीटें मिल सकती हैं। “चाणक्य स्ट्रैटजीज” के एग्जिट पोल में भी महायुति को 152 से 160 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।
झारखंड में कांटे की टक्कर
झारखंड में भी चुनावी परिणामों को लेकर सट्टा बाजार और एग्जिट पोल्स में काफी हलचल मची हुई है। फालोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, झारखंड में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को 45 से 47 सीटें मिल सकती हैं, जबकि झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 25-30 सीटें मिल सकती हैं। “चाणक्य स्ट्रैटजीज” के एग्जिट पोल में झारखंड में राजग को 45 से 50 सीटों और इंडिया गठबंधन को 35 से 38 सीटों का अनुमान जताया गया है।
एग्जिट पोल के अनुसार, झारखंड में कांटे की टक्कर हो सकती है, जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले गठबंधन को 37 से 40 सीटें और इंडिया गठबंधन को 36 से 39 सीटें मिल सकती हैं।
नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे

अब इन सभी एग्जिट पोल्स और सट्टा बाजार की भविष्यवाणियों के बावजूद, असल परिणामों का इंतजार 23 नवंबर 2024 को किया जाएगा। चुनावी नतीजे आने के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि महायुति या महाविकास आघाड़ी के गठबंधन में से कौन राज्य की सत्ता पर काबिज होगा।