Varanasi : 9 लाख की प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के साथ पांच गिरफ्तार, पंजाब ले जा रहे थे तस्कर

वाराणसी। लंका थाना क्षेत्र में पुलिस ने ट्रक में लदी प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली संग पांच तस्करों को धर दबोचा। जब्त मछलियों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है। यह मछली कोलकाता से पंजाब ले जाई जा रही थी।

Varanasi : 9 लाख की प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के साथ पांच गिरफ्तार, पंजाब ले जा रहे थे तस्कर Varanasi : 9 लाख की प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली के साथ पांच गिरफ्तार, पंजाब ले जा रहे थे तस्कर

बता दें कि, थाई मांगुर मछली को स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बताते हुए भारत में इसे पालने और खाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है।

लंका थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र और रमना चौकी प्रभारी धर्मेंद्र की संयुक्त कार्रवाई में वाहन चेकिंग के दौरान यह मछली जब्त की गई। ट्रक में थाई मांगुर के बच्चे भरे हुए थे। पुलिस ने मौके पर से पांच लोगों को हिरासत में लिया, जो इस मछली की तस्करी में संलिप्त थे।

पुलिस ने मछली को नष्ट करवाया

पकड़ी गई मछली को मजिस्ट्रेट प्रीतम सिंह, लंका इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा और मत्स्य निरीक्षक विवेक निगम की निगरानी में नष्ट करवाया गया। यह कार्रवाई मछली के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को ध्यान में रखते हुए की गई।

Ad 1

लंका पुलिस ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रतिबंधित मछलियों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *