गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा

वाराणसी I काशी में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय गंगा महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित काशी गंगा महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ सनबीम वरुणा के छात्रों द्वारा अद्भुत समूह नृत्य से हुआ।

गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा

इस दौरान प्रमुख अतिथियों में प्रमोद मिश्रा (सुबह ए बनारस), कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय और पर्यटन विभाग की गीता शास्त्री ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इसके बाद, पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह ने सभी सहभागियों को सम्मानित भी किया।

इटावा घराना की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

महोत्सव में इटावा घराना की प्रसिद्ध सितार वादक, विदुषी डॉ. श्रावणी विश्वास ने अपनी शानदार प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। उन्हें सम्मानस्वरूप पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट किया गया।

गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा

दिल्ली से आईं रिचा गुप्ता ने कत्थक से बांधा समां

Ad 1

दिल्ली की प्रसिद्ध कत्थक नृत्यांगना रिचा गुप्ता ने भगवान शिव की स्तुति गंगा तरंग रमणीय जटा कलापंम पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उनके नृत्य के दौरान गुरु घनश्याम ने अपने गायन से उनकी प्रस्तुति को और भी सुंदर बना दिया। रिचा गुप्ता को प्रमोद मिश्रा द्वारा सम्मानित किया गया।

गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा

आकांक्षा त्रिपाठी का छठ गीत और संगीत का जादू

दिल्ली से आईं आकांक्षा त्रिपाठी ने अपने संगीतमय प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। शारदा सिन्हा जी को श्रद्धांजलि स्वरूप उन्होंने छठ गीत प्रस्तुत किया, जिसमें तबला पर विशाल गुप्ता ने उनका साथ दिया। पर्यटन अधिकारी नवीन सिंह ने उनके और उनकी टीम के योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया।

गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा

बन्दा बैरागी और साधो बैंड का धमाकेदार प्रदर्शन

मुंबई से आए बन्दा बैरागी ने अपने गीतों से दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसमें विनीत कुमार ने सितार पर संगत की। डिप्टी डायरेक्टर आर.के. रावत द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अलावा, साधो बैंड की भी ऊर्जा से भरी प्रस्तुति ने समां बांध दिया और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा गंगा महोत्सव की दूसरी निशा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने किया मोहित, इटावा घराना और दिल्ली के कलाकारों ने बांधा समा

पुलिस प्रशासन का सहयोग

Ad 2

कार्यक्रम के सफल और शांतिपूर्ण संचालन में वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट का विशेष योगदान रहा, जिससे काशी गंगा महोत्सव की दूसरी शाम सांस्कृतिक उल्लास से भरपूर और व्यवस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *