Gangapur: गंगापुर की पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, कम संसाधनों में किया कमाल

वाराणसी I गंगापुर (Gangapur) की रहने वाली पूजा यादव का चयन देश की सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर के लिए हुआ है। यह शिविर भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के प्रशिक्षण केंद्र, बंगलूरू में 23 से 30 मार्च तक आयोजित होगा। पूजा के चयन से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

पूजा यादव का सफर संघर्षों से भरा रहा है। उनके पिता महेंद्र यादव दूध का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता कलावती देवी गृहिणी हैं। छह बहनों में पांचवें नंबर की पूजा ने कम संसाधनों में लड़कों के साथ अभ्यास कर हॉकी में अपनी प्रतिभा निखारी।

Gangapur: गंगापुर की पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, कम संसाधनों में किया कमाल Gangapur: गंगापुर की पूजा यादव का भारतीय महिला हॉकी टीम के प्रशिक्षण शिविर में चयन, कम संसाधनों में किया कमाल

पूजा ने प्रारंभिक शिक्षा Gangapur इंटर कॉलेज से पूरी की। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने जूनियर नेशनल और खेलो इंडिया में स्वर्ण पदक जीता है। वहीं, सीनियर नेशनल में कांस्य पदक विजेता टीम की सदस्य भी रह चुकी हैं। वर्तमान में वह सीनियर नेशनल में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।

Gangapur एकेडमी के अध्यक्ष मोहम्मद हुसैन अंसारी ने बताया कि पूजा का भारतीय महिला हॉकी टीम के शिविर में चयन होना पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इससे क्षेत्र के खिलाड़ियों में काफी उत्साह है। पूजा के इस उपलब्धि से युवा खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *